सोनभद्र, मार्च 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। अंतिम दिन जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षाएं आयोजित की गई। इस दौरान दोनों पालियों को मिलाकर कुल 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा गुरुवार को समाप्त हो गई। परीक्षा को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। प्रात:कालीन प्रथम पाली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 191 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 175 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 16 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट कम्प्यूटर विषय की परीक्षा भी हुई, जिसमें 296 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 294 उपस्थित रहे और दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.