भदोही, मार्च 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की कांपियों का मूल्यांकन चल रहा है। अब तक हाईस्कूल की 52210 एवं इंटरमीडिएट की 22476 समेत कुल 74686 कांपियों की जांच हो चुकी है। कांपियों का मूल्यांकन कुल 94 टेबलों पर हो रहा है। जबकि रविवार को हाईस्कूल की 13390 एवं इंटरमीडिएट की 6841 कांपियों समेत कुल 19231 कांपियों की जांच हुई। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने बताया कि कांपियों का मूल्यांकन कुल 94 टेबलों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है। रविवार को कुल हाईस्कूल की 13390 और इंटरमीडिएट की 6841 कांपियां जांची गईं। अब तक कुल 74 हजार 686 कांपियां जांची जा चुकी हैं। 50 शिक्षक हाईस्कूल तो 45 शिक्षक इंटरमीडिएट की कांपियों की जांच क...