प्रयागराज, अप्रैल 4 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को पूरा हो गया। शुक्रवार को प्रयागराज और गोरखपुर के एक-एक केंद्रों पर थोड़ी कॉपियां बाकी थीं जो शनिवार को भी जांच ली गईं। इसके बाद ट्रेड और विषयों की जो कॉपी बची है उनका मूल्यांकन बोर्ड मुख्यालय में कराया जाएगा। वैसे तो बोर्ड ने 18 मार्च से एक अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बीच में अवकाश पड़ने के कारण अंतिम तिथि चार अप्रैल तक बढ़ानी पड़ी थी। मूल्यांकन पूरा होने के साथ परीक्षाफल तैयार करने की गति तेज हो गई है। इसी महीने के अंत तक परिणाम घोषित हो जाएगा, क्योंकि मूल्यांकन पूरा होने के बाद परिणाम तैयार करने में लगभग 20 दिन का समय लगता है। मूल्यांकन के साथ ही अंक तालिकाएं (अवार्ड ब्लैंक) जांच केंद्रों से बोर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.