यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में फेल की गई छात्रा प्रैक्टिकल के अंक मिलने के बाद हुई पास
अयोध्या, मई 13 -- अयोध्या। जिले के आजाद इंटर कॉलेज कुचेरा से यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा 2026 में फेल की गई छात्रा नंदिनी मिश्रा 68 प्रतिशत अंकों के साथ पास हो गई है। छात्रा को सभी विषयों के प्रैक्टिकल में 20 से 30 नंबर प्रदान करते हुए यूपी बोर्ड ने संशोधित अंक पत्र जारी कर दिया है। छात्रा नंदिनी ने बताया कि उसकी संशोधित मार्कशीट विद्यालय में पहुंच गई जिसे लेने वह शुक्रवार की विद्यालय जाएगी। छात्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिंदुस्तान' अखबार ने उनकी मदद की जिसके कारण प्रशासन और शिक्षा विभाग के प्रयास से उसे सफलता मिल गई और उसका भविष्य भी सुरक्षित हो गया। उसके लिए वह हिंदुस्तान अखबार का आभार व्यक्त करती है। मालूम हो कि छात्रा नंदिनी को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जबरदस्ती फेल करने का मामला हिंदुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.