चंदौली, मार्च 13 -- चंदौली, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। आखिरी दिन दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 197 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर संस्कृत के पेपर अंतिम दिन अतिरिक्त प्रश्नपत्र के सेट से कराई गई। कड़ी सुरक्षा के बीच अधिकारियों की मौजूदगी में प्रश्नपत्र खोला गया।गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल के कंप्यूटर विषय में पंजीकृत 606 परीक्षार्थियों में से 567 उपस्थित रहे, जबकि 39 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के संस्कृत विषय में पंजीकृत 2395 में से 2237 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 158 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के संस्कृत प्रश्नपत्र को सभी केंद्रों पर अतिरिक्त सेट से कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ...