पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। एक दूसरे ने पेपरो का मिलान किया। जिलेभर में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो गई, जो 12 मार्च को समाप्त हो गई। इस परीक्षा पर जिला कंट्रोल रूम और सचल दल के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई। हाईस्कूल में पंजीकृत 23923 और इंटरमीडिएट में पंजीकृत 18376 परीक्षार्थी थे। गुरुवार को हाईस्कूल पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक कृषि का पेपर था, जबकि इंटरमीडिएट में पहली पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा थी। दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक संस्कृत का पेपर था। बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन ...