यूपी बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, गाजीपुर, हरदोई, लखनऊ समेत कई जिलों के 465 स्कूलों की मान्यता समाप्त
प्रयागराज, जून 17 -- UP Board Action: गाजीपुर, हरदोई, लखनऊ समेत कई जिलों में यूपी बोर्ड से जुड़े 465 स्कूलों पर कार्रवाई हुई है। यूपी बोर्ड ने इन स्कूलों की मान्यता को समाप्त कर दिया है। ये वो स्कूल हैं, जिनमें लगातार दो साल तक नामांकन शून्य रहा है। यूपी बोर्ड की इस कार्रवाई से स्कूलों में हड़कंप मचा है। इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के विनियमों के तहत हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट स्तर के ऐसे विद्यालय जिसके लगातार दो वर्ष तक कोई छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं होते अथवा कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं तो विद्यालय की मान्यता स्वतः समाप्त समझी जाएगी। यूपी बोर्ड की इस कार्रवाई में गाजीपुर जिले के सबसे ज्यादा स्कूल शामिल हें। स्कूलों पर ऐक्शन को लेकर अन्य जिलों में हड़कंप मचा है। लिहाजा शैक्षिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में विद्यालय से कोई छात्र पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.