हापुड़, फरवरी 19 -- यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल के छात्रों ने कंप्यूटर की परीक्षा दी, जिसमें 12 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों ने नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा दी, जिसमें 209 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल के छात्रों की कंप्यूटर की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 541 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 529 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे और 12 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट के छात्रों की फल एवं खाद्य संरक्षक पाक शास्त्र, परिधान रचना एवं साज सज्जा आदि की परीक्षा में 180 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 172 छात्र परीक्षा में शामिल रहे और आठ छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल के छात्रों ने सिलाई परीक्षा दी। जिसमें 61 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 59 छात्र परीक्...