गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर गुरुवार 12 मार्च को सम्पन्न हो गई। कंट्रोल रूम प्रभारी किरण कुमार आरेतो ने बताया कि 14 और 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी लगने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं को ट्रकों से मूल्यांकन केंद्रों तक भेजने का कार्य इसके बाद शुरू किया जाएगा। अंतिम दिन गुरुवार को प्रथम पाली में 23 और द्वितीय पाली में 105 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल कृषि तथा इंटरमीडिएट कंप्यूटर और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 318 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 303 उपस्थित रहे, जबकि 15 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में 1486 में से 1413 परीक्षार्थी उपस्थित और 73 अनुपस्थित रहे।सभी कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.