देवरिया, मार्च 13 -- देवरिया। गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा संपंन हो गई। अंतिम दिन 2 हजार 4 सौ 34 के सापेक्ष 2 हजार 2 सौ 65 छात्रों ने परीक्षा दी। 169 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का हाल जाना। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पूरे जिले में 174 केंद्र बनाए गए थे। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू हुई थी। गुरुवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। सुबह छात्रों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने पर विधिवत जांच पड़ताल के बाद उन्हें कक्षों में भेजा गया। प्रथम पॉली सुबह 8.30 बजे से 11.30 तक हाईस्कूल में कृषि और इंटरमीडिएट में कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 606 के सापेक्ष 5 सौ 88 छात्रों ने परीक्षा दी। 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इंटरमीडिएट में 55 के सापेक्ष 50 छात्रों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.