कन्नौज, फरवरी 18 -- कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड से बनाए गए 96 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। बुधवार को पहले दिन हाईस्कूल में 1802 व इंटरमीडिएट में 2407 छात्र-छात्राओं ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। यूपी बोर्ड से नामित किए गए पर्यवेक्षक व संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान सीसीटीवी कैमरे, सीटिंग प्लान व प्रश्नपत्र के स्टांगरुम का निरीक्षण कर केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए। यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर 96 परीक्षा केंद्रों को 15 सेक्टर में बांटा गया था। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई थी, जो कि परीक्षा शुरू होने से कापियों को अपनी देखरेख में जमा कराया। नकल रोकने के लिए गठित किए गए...