नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा संवाददाता। जनपद में 60 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को दो पालियों में हुई। बोड परीक्षा दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छोड़ दी। पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान और इंटरमीडिएट की संगीत की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा में 22771 में से 21492 छात्र शामिल हुए। 1279 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। संगीत की परीक्षा में 74 में से 70 छात्र शामिल हुए, चार छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षा में 13326 में से 12551 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं, 775 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र से परीक्षा देकर निकल...