बाराबंकी, मार्च 12 -- बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 गुरुवार को समाप्त हो गई। परीक्षा खत्म होने पर परीक्षार्थियों में खासा उत्साह दिखा। परीक्षा के अंतिम दिन 86 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। 18 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षाएं: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से जिले में 110 केंद्रों पर शुरू हुई थीं। इस परीक्षा में 77 हजार 363 परीक्षार्थी आवंटित थे। इनमें इंटरमीडिएट में 34 हजार आठ सौ नौ और हाईस्कूल में 42 हजार 554 परीक्षार्थी थी। परीक्षा 12 मार्च तक हुई। 23 दिन तक चली इस परीक्षा में 15 दिन परीक्षाएं कराई गईं।अनुपस्थित रहे 86 परीक्षार्थी: पहली पाली में हाईस्कूल में कृषि व इंटरमीडिएट में कम्प्यूटर विषय की परीक्षा हुई। पहली पाली में 717 परीक्षार्थी थे। इनमें 34 परीक्षार्थी अनुपस्थि...