संभल, फरवरी 17 -- जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। वहीं 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जनपद में 12 केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा होगी तो वहीं 77 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाएं की हैं। सीबीएसई बोर्ड के कुल 5181 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 2902 व इंटर के 2279 परीक्षार्थी शामिल हैं। मंगलवार को हाईस्कूल गणित का पेपर होगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा कक्षों में रोल नंबर के अनुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.