मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित माध्यमिक विद्यालयों के इंटर और हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बुधवार को प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे ई-मेल में कहा है कि दो चरणों में 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा होगी। इनमें पहला चरण 24 जनवरी से एक फरवरी है। पहले चरण में सूबे के दस मण्डलों में प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी। इनमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़ मण्डल के जिले शामिल हैं। वहीं, दूसरे चरण की प्रायोगिक परीक्षा दो से नौ फरवरी के बीच करायी जाएगी। इनमें प्रदेश के अन्य आठ मंडलों के स्कूल-कॉलेज शामिल हैं। दूसरे चरण में वाराणसी, विंध्याचल मण्डल, देवीपाटन मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.