गाजीपुर, अप्रैल 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का मूल्यांकन कार्य जिले में समय से पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार शाम तक शहर के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच करीब आठ लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो गई। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन अलग-अलग केंद्रों पर कराया गया। इसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, श्री शिवपूजन इंटर कालेज, अष्ट शहीद इंटर कालेज और शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज पर मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया।मूल्यांकन के दौरान पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी व्यवस्था लागू रही। सीसीटीवी और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में परीक्षकों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉपियों की जांच पूरी की। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.