अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य गुरुवार को पूरा कर लिया गया। गुरुवार को नौरंगीलाल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आखिरी 1004 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया। जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 5,65,275 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 1,28,870 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया, जबकि डीएसएम इंटर कॉलेज और रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में 31 मार्च तक ही मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका था। वहीं डीपीएस इंटर कॉलेज में भी बुधवार को अंतिम चरण का कार्य पूरा कर लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 100 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। सभी केंद्रों पर निर्धारित समयसीमा के अंदर मूल्यांकन पूरा कराने के निर्देश दिए गए थे, जिनका प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.