चंदौली, मार्च 18 -- चंदौली, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आज बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सौ से ज्यादा उपपरीक्षक और एक हजार से अधिक परीक्षक कापी जांचंगे। इस दौरान वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन के लिए चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, पीडीडीयू नगर में नगर पालिका इंटर कॉलेज और चकिया आदित्यनारायण इंटर कॉलेज शामिल है। इन केंद्रों पर विभिन्न विषयों की कुल ढाई लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसके लिए महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.