रायबरेली, मार्च 17 -- रायबरेली संवाददाता। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओ का मूल्यांकन आज बुधवार से शुरू हो जायेगा। जिसकी तैयारियां जिले में पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस बार जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गये हैं। जिसमें 177 उप प्रधान परीक्षक और 1634 परीक्षक तैनात किये गए हैं। अब तक करीब ढाई लाख उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्रों में आ चुकी हैं । इंटर के विषयों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज और हाई स्कूल के विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए महात्मा गांधी इंटर कालेज, वैदिक इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए उपलब्ध कराए जाने का कार्य भी शुरू है। जिले में पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.