प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को कराई जाएगी। सचिव भगवती सिंह के अनुसार सुबह 8:30 से 11.45 बजे की पाली में हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट जबकि दोपहर दो से 5.15 बजे की पाली में इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा कराई जाएगी। संबंधित प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट से पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड का प्रतिहस्ताक्षरित करते हुए परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।वहीं हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रोजेक्ट आधारित प्रयोगात्मक परीक्षा/आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 एवं 17 जुलाई को कराई जाएगी। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए निर्धार...