प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तिथि घोषित होने के साथ ही छात्र-छात्राओं के मन में सवाल है कि इस साल कौन टॉपर बनेगा। पिछले साल हाईस्कूल में स्व. श्रीमति आरके देवी इंटर कॉलेज उमरी जालौन के यश प्रताप सिंह ने 600 में से 587 (97.83 प्रतिशत) अंकों के साथ टॉप किया था तो वहीं इंटरमीडिएट में बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पूरा प्रयागराज की महक जायसवाल ने 500 में से 486 (97.20 फीसदी) अंकों के साथ पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया था। ओवरआल टॉप टेन मेरिट में संगमनगरी के छह मेधावियों ने जगह बनाई थी। हाईस्कूल में दो जबकि इंटरमीडिएट में चार होनहारों को स्थान मिला था। यह भी पढ़ें- UPMSP class 12th arts result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट आज, बस एक क्लिक से आसानी से चेक कर पाएंगे रिजल्ट महक जायसवाल के अला...