प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्णिक संघ में प्रांतीय अध्यक्ष और प्रांतीय महामंत्री का चुनाव यूपी बोर्ड मुख्यालय और पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों (प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर) के 522 कर्मचारी (422 पुरुष व 80 महिला) करेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि मंगलवार तक अध्यक्ष पद चार कर्मचारियों मान सिंह (निवर्तमान अध्यक्ष), गोपाल खरवार, सर्वेश मिश्रा और अभिषेक त्रिपाठी ने दावेदारी की है। वहीं महामंत्री पद पर सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। महामंत्री पद के लिए जंग बहादुर और राजेश कुमार पाल ने नामांकन किया है। आठ अक्तूबर को नामांकन वापसी, नौ को नामांकन फार्म की जांच के बाद उसी दिन वैध प्रत्याशियों की अन्तिम सूची प्रकाशित हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने विमलेंद्...