यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन आज से शुरू
लखीमपुरखीरी, जून 6 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह जून से शुरू होगी। इच्छुक परीक्षार्थी 27 जून की मध्यरात्रि 12 बजे तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। यह जानकारी डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने दी। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट परीक्षा के तहत विद्यार्थी अपने एक अनुत्तीर्ण विषय की परीक्षा देकर परिणाम में सुधार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के अंतर्गत दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी किसी एक विषय की परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 256.50 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है इंटरमीडिएट स्तर पर मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.