लखनऊ, नवम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक, पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बुधवार को शासनादेश जारी करते हुए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शुरू होने से पहले हर हाल में पूरे पाठ्यक्रम कोर्स को शत-प्रतिशत पूरा कराया जाए। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित सम्पूर्ण पाठ्यक्रम के अनुसार पठन-पाठन का कार्य समय पर समाप्त हो। यदि आवश्यकता हो, तो सभी विद्यालयों में तुरंत एक्स्ट्रा क्लास शुरू करा दी जाएं, ताकि पाठ्यक्रम समय पर पूरा हो सके। इस निर्देश के पालन की लगातार समीक्षा की जाएगी। यह स्पष्ट कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.