आगरा, मार्च 17 -- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपंन होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर बुधवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो रहा है। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। दो केंद्रों पर होने वाले मूल्यांकन कार्य के लिए डीएम ने पर्यवेक्षक, रिजर्व पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए हैं और उन्हें मूल्यांकन समय में केंद्रों पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जनपद में बुधवार से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो रहा है। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होकर आगामी एक अप्रेल तक संपंन होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के सोरों रोड स्थित वीएवी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित होंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.