भदोही, मार्च 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में 18 मार्च से शुरू होगा जो एक अप्रैल तक चलेगा। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। कुल 92 टेबलों पर हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का जांच होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि कांपियों के मूल्यांकन में निगरानी को एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। मूल्यांकन कार्य वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। कांपियों की जांच शुरू होने के एक घंटे पूर्व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा। कांपी जांच में लगे कर्मियों और शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों द्वारा मोबाइल फोन अथवा अन्य किसी प्रकार की इलेक्ट्रानिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.