प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार सुबह पहली पाली में इंटरमीडिएट कृषि विषय की परीक्षा 11 केंद्रों पर आयोजित की गई। पंजीकृत 112 के सापेक्ष 106 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थी आकाश ने बताया कि सिंचाई और कीट प्रबंधन के सवाल सरल रहे। अंकित ने बताया कि कृषि रसायन के प्रश्न कुछ कठिन थे। दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 1446 के सापेक्ष 1351 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल 95 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.