प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 प्रदेशभर के 8033 केंद्रों पर ही होगी। बोर्ड ने पहले चरण में ऑनलाइन माध्यम से 7448 केंद्र बनाए थे। पहले चरण में मिली आठ हजार से अधिक आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलों से 8033 केंद्र बनाए गए थे। दूसरे चरण में बोर्ड को छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से 3053 आपत्तियां मिली थी। इन आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों ने जिला विद्यालय निरीक्षकों से समन्वय बनाते हुए निराकरण कराया है। मुख्य रूप से जिन बच्चों के केंद्र दूर चले गए हैं या जिन केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित हो गए हैं, उनका समाधान ही कराया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में न तो कोई कें...