प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रदेश के कुल 6294 माध्यमिक विद्यालयों ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल के विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अब तक अपलोड नहीं किए गए हैं। इनमें हाईस्कूल के 653739 और इंटर के 302468 कुल 9,56,207 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रयागराज के 260 स्कूलों ने हाईस्कूल के 15223 और इंटर के 12237 परीक्षार्थियों के अंक अपलोड नहीं किए हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि सभी छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल के विषयों के आंतरिक मूल्यांकन तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 25 मार्च तक प्रत्येक दशा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.