गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा प्रथम पाली में 12 तथा द्वितीय पाली में 145 केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रथम पाली में इंटरमीडिएट ट्रेड के कृषि वनस्पति विज्ञान एवं कृषि अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इस पाली में 176 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 165 ने परीक्षा दी, जबकि 11 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में 6108 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 5872 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 236 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम से की गई। जानकारी कंट्रोल रूम प्रभारी किरन कुमार आरेतो ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.