अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन करीब 40 फीसदी पूरा कर लिया है। पर एक अप्रैल तक सभी कॉपियों के मूल्यांकन लक्ष्य अधूरा दिखा रहा है। कॉपियों के मूल्यांकन में शिक्षकों की उपस्थिति 100 फीसदी नहीं है। यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर डीआईओएस शिक्षकों को नोटिस जारी किया। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संचालित है, जिसे एक अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन केंद्र पर उप प्रधान परीक्षक, परीक्षक के रूप में लगाई गई है। उनमें से विभिन्न विषयों के शिक्षकों द्वारा अभी तक संबंधित मूल्यांकन केंद्र पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। या कार्यभार ग्रहण कर अनुपस्थित चल रहे है, जिसके कारण मूल्यांकन कार्य की प्रगति प्रभावित हो रही है। शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.