सोनभद्र, मार्च 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उर्दू की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में इंटर शिक्षाशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 375 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था रही। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा में कुल 48 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 42 उपस्थित रहे, जबकि छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट उर्दू की परीक्षा के लिए 13 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 12 उपस्थित रहे, जबकि एक ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें कुल 5066 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.