यूपी बोर्ड : 18 सितंबर को जारी होगी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची
अमरोहा, जुलाई 15 -- अमरोहा, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के चयन के लिए राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों की अलग-अलग मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट में विद्यालय की श्रेणी, शैक्षणिक स्तर, परीक्षार्थियों की क्षमता, उपलब्ध आधारभूत सुविधाएं और पिछले वर्षों के परीक्षा परिणाम को आधार बनाया जाएगा। अंक निर्धारण कर दिया गया है। डीआईओएस डा. प्रवेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति तीन अगस्त तक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी। सत्यापन रिपोर्ट 10 अगस्त तक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके आधार पर 17 अगस्त को संभावित परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी होगी।संभावित सूची पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और विद्यालय प्रबंधक 22 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इनका निस्तारण एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.