यूपी बोर्ड : 12 नवंबर तक सुधार सकेंगे छात्रों के शैक्षिक विवरण
मेरठ, नवम्बर 8 -- यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक विवरणों में त्रुटियां सुधारने का मौका दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट 12 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक संशोधन के लिए खुली रहेगी। डीआईओएस की ओर से जारी पत्र के अनुसार छात्र, माता-पिता के नाम की वर्तनी, विषय और वर्ग, लिंग, जाति, माध्यम (हिंदी-अंग्रेजी), फोटो व कक्षा 11 के पंजीकरण में दर्ज हाईस्कूल के अनुक्रमांक में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। विद्यालयों को अपने अभिलेखों से मिलान करने के बाद परिषद की वेबसाइट पर लॉगइन कर त्रुटियां दुरुस्त करानी होंगी। वहीं जन्मतिथि, छात्र या माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव और विद्यार्थियों के विवरण डिलीट या रीस्टोर कराने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यह भी पढ़ें- एमपी बोर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.