प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित करने की समय सारिणी शनिवार को जारी कर दी। अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र का अग्रसारण तथा परीक्षा शुल्क पांच अगस्त तक प्राप्त करेंगे। परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि दस अगस्त है। परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त की रात 12 बजे तक है।दस अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपया विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान 16 अगस्त तक कोषागार में जमा होगा। ऐसे विद्यार्थियों के विवरण 20 अगस्त तक अपलोड होंगे। छात्र-छात...