प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 गुरुवार को संपन्न हो गई। इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 2761696 में से लगभग 26 लाख तथा इंटर में पंजीकृत 2576082 परीक्षार्थियों में से 24.5 लाख उपस्थित रहे। दोनों में क्रमश: 161696 और 126082 कुल लगभग 2.87 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचिव भगवती सिंह के अनुसार प्रदेश के 8033 परीक्षा केन्द्रों के लगभग 1.22 लाख परीक्षा कक्षों एवं परिसरों में 2.89 लाख से अधिक वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर 24 घंटे सातों दिन ऑनलाइन निगरानी की गई। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के चार जिलों प्रयागराज, कौशाम्बी, गाजीपुर एवं जौनपुर के 20 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा अवधि के दौरान जैमर स्थापित किए गए थे।परीक्षा के दौरान 12 जिलों के 16 परीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.