बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के दूसरे दिन दोनों पॉलियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हुईं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल व इंटर के कुल 4078 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 3878 ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान किसी केन्द्र से किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली, सचल दल सक्रिय रहा। प्रथम पॉली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे चली। इसमें हाईस्कूल की कम्प्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 832 में से 804 ने परीक्षा दी, जबकि 32 गैरहाजिर रहे। वहीं इंटर की पहली पॉली में सामान्य आधारित विषय की परीक्षा में कुल 444 में से 419 उपस्थित रहे, जबकि 25 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पॉली में हाईस्कूल की सिलाई की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत चार छात्रों में से सभी उपस्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.