सहारनपुर, फरवरी 24 -- जिले में मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाएं कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 6,373 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6,159 ने परीक्षा दी, जबकि 214 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल एनसीसी विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत सभी 6 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट कृषि वनस्पति विज्ञान भाग-1 और कृषि अर्थशास्त्र भाग-2 की परीक्षा आयोजित की गई। इन विषयों में 652 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 636 उपस्थित रहे और 16 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षाएं 20 केंद्रों पर संपन्न हुईं। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 86 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 5,715 परीक्षार्थियों में से 5,517 उपस्थित रहे, जबकि 198 ने परीक्षा नहीं दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.