यूपी बोर्ड : स्क्रूटनी में 4885 परीक्षार्थियों का बदला परिणाम
प्रयागराज, जुलाई 6 -- यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की स्क्रूटनी का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। बोर्ड परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट 10वीं के 2250 और 12वीं के 21170 कुल 25620 छात्र-छात्राओं ने स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से इंटर के 4258 और हाईस्कूल के 627 कुल 4885 छात्र-छात्राओं के अंकों में परिवर्तन हुआ है। इनमें से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के अंक बढ़े हैं तो तमाम के अंक कम भी हुए हैं। सैकड़ों परीक्षार्थियों के अंक जोड़ने में गड़बड़ी थी जिसमें संशोधन के बाद परिवर्तन हुआ है। बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव कमलेश कुमार ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि कोई भी परीक्षार्थी क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क न करे। स्क्रूटनी का परिणाम बो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.