प्रयागराज, मार्च 30 -- यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल के विषयों के आंतरिक मूल्यांकन तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 25 मार्च तक अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि अब तक प्रदेश के 52 जिलों के 866 स्कूलों ने 97,603 परीक्षार्थियों के प्राप्तांक या तो अपलोड नहीं किए या फाइनल सबमिट नहीं किए हैं। सचिव भगवती सिंह ने छात्रहित में स्कूलों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए प्राप्तांक अपलोड करने के लिए छह अप्रैल तक दोबारा वेबसाइट खोली है। साथ ही चेतावनी दी है कि नियत तिथि तक प्राप्तांक अपलोड न करने पर संबंधित परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो जाएंगे जिसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिथिल पर्यवेक्षण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.