फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 12 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं गुरुवार को समाप्त हो गईं। अंतिम दिन हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 30 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। सकुशल परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने ड्यूटी में लगे शिक्षकों व शैक्षणिक कर्मचारियों की सराहना की।परीक्षा के अंतिम दिन गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल एग्रीकल्चर व इंटरमीडिएट कंप्यूटर की परीक्षा 14 सेंटरों पर हुई। वहीं दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा 34 सेंटरों पर आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों पर कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल में पंजीकृत 200 में 191 बच्चे आए। जबकि नौ बच्चे अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में पंजीकृत ...