प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल छात्र-छात्राओं को अंकपत्र सह प्रमाणपत्र जारी करने से पहले उनके शैक्षिक विवरणों में संशोधन के लिए अवसर दिया जा रहा है। यह पहली बार है कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद और अंकपत्र जारी करने से पहले विवरणों में संशोधन का मौका दिया गया है। परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र में त्रुटिरहित विवरण सुनिश्चित करने तथा छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को अनावश्यक असुविधा से बचाने के उद्देश्य से यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने छह मई तक आवेदन मांगे हैं।यदि शैक्षिक विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि, जैसे-छात्र/छात्रा का नाम, माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, फोटो आदि में संशोधन अपेक्षित हो, तो संबंधित प्रधानाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.