बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। मूल्यांकन के तीसरे दिन हाईस्कूल व इंटर की कुल 37934 कॉपियां जांची गईं। मूल्यांकन कार्य में लगे कुल 2278 परीक्षकों में से गुरुवार को 1187 परीक्षक ने कॉपियां जांची। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह के अनुसार जनपद को कुल 552785 कॉपियों का आवंटन हुआ है। चार मूल्यांकन केन्द्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। जिले में बने मूल्यांकन केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को इंटर की 116332, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज को 128656 तथा जीआरएस इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की 154410 तथा श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज को 153387 कॉपियां आवंटित की गई हैं। इसमें हाईस्कूल की कुल 307797 तथा इंटर की कुल 244988 कॉपियां हैं। तीसरे दिन जीजीआईसी म...