मथुरा, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम दो केन्द्रों पर बुधवार से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरु हो गया। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 9300 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 881 परीक्षकों ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वीडीपी राजकीय इंटर कालेज मथुरा व किशोरी रमण इंटर कालेज मथुरा को मूल्यांकन केन्द्र बनाया है। बोर्ड द्वारा वीडीपी राजकीय इंटर कालेज मथुरा को हाईस्कूल की 30227 उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं। जबकि इंटर की केआर इंटर कालेज को 106000 उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं। जिनमें से पहले दिन 528 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 7144 उत्तर पुस्तिकाएं और 353 परीक्षकों ने इंटर सभी विषयों की 2156 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.