वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार को जिले के चार केंद्रों पर शुरू हुआ। पहले ही दिन 655 परीक्षक चारों केंद्रों पर गैरहाजिर रहे। कुल 2874 परीक्षकों में 2219 ने मूल्यांकन किया। पहले दिन कुल कॉपियों में इंटरमीडिएट की आठ और हाईस्कूल की चार फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। जिले में राजकीय क्वींस कॉलेज और रामनगर स्थित प्रभुनारायण इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियां आवंटित की गई हैं जबकि इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर और सिकरौल स्थित जेपी मेहता इंटर कॉलेज को हाईस्कूलों की कॉपियों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। बुधवार को मूल्यांकन से पहले उप प्रधान परीक्षकों ने मॉडल कॉपियों की जांच कर अंक देने की प्रक्रिया, चेकलिस्ट और जांची गई कॉपियों को मार्क करने के बारे में बताया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.