मिर्जापुर, मार्च 17 -- मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से नगर के तीन केंद्रों पर किया जाएगा। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में मामूली परिर्वतन किया है। त्रुटिविहीन मूल्यांकन के लिए वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षकों को अंकेक्षक के रूप में तैनाती की गई है। अंकेक्षक प्रतिदिन मूल्यांकित कॉपियों में 15 प्रतिशत कॉपियों को जांचेंगे। तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर 155 टेबल बनाए गए है। इन टेबलों पर 155 उप प्रधान परीक्षक और 1225 परीक्षक 18 मार्च से एक अप्रैल तक मूल्यांकन करेंगे। सोमवार को मूल्यांकन नियंत्रक/जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने नगर के महुअरिया स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कालेज में उपनियंत्रकों, उप प्रधान परीक्षकों, कोठार प्रभारियों और अंकेक्षकों क...