सोनभद्र, फरवरी 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत और इंटरमीडिएट कृषि अभियंत्रण की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा हुई। इस दौरान कुल 812 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा में कुल 3816 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 3479 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 337 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट कृषि अभियंत्रण की परीक्षा में कुल 62 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 60 उपस्थित रहे। जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा हुई। चित्रकला में कुल 6368 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 5895 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 473 परीक्षार्थियों ने परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.