रामपुर, मार्च 20 -- जनपद के राजकीय रजा इंटर कॉलेज और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज पर बने बोर्ड परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन का कार्य जारी रहा | मूल्यांकन के दूसरे दिन गुरुवार को 260 शिक्षक गैर हाजिर रहे। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं की 13,000 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुईं। आंकड़ों के अनुसार इन केंद्रों हाई स्कूल की 1,35,480 और इंटरमीडिएट की 86652 कॉपियों का मूल्यांकन होना है। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए 1, 017 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। दोनों ही केंद्रों पर स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है और मूल्यांकन कार्य को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरूवार को मूल्यांकन का दुसरा दिन था, मूल्यांकन के दौरान 260 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.