गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- - प्रैक्टिकल देने से चूके छात्रों को बोर्ड ने दिया अंतिम अवसर गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल के छूटे हुए प्रैक्टिकल नौ और 10 अप्रैल को होंगे। जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। किसी वजह से प्रैक्टिकल देने से छूट गए छात्रों को बोर्ड ने यह अंतिम अवसर प्रदान किया है।जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गईं। उससे पहले दो फरवरी से नौ फरवरी के बीच प्रैक्टिकल कराए गए। इस वर्ष दोनों कक्षाओं के लिए 53 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से कई छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल नहीं दे पाए। अब ऐसे छात्रों को राहत देते हुए प्रैक्टिकल देने का अंतिम अवसर दिया गया है।जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.