प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। तेरह दिन तक चलने वाली परीक्षा के चार दिन अति उच्च सतर्कता वाले घोषित किए गए हैं। इन चार दिनों में होने वाले विषयों की परीक्षा को लेकर बोर्ड ने कमर कस ली है। विगत वर्षों में नकल, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए बोर्ड ने इस बार सख्त निगरानी व्यवस्था तैयार की है। सोमवार को बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के 18 जनपदों को संवेदनशील घोषित करते हुए कई तिथियों और विषयों की परीक्षाएं उच्च व अति उच्च सतर्कता स्तर पर कराई जाएंगी। 20 फरवरी की प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा अति उच्च सतर्कता में होगी। 23 फरवरी की प्रथम पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.